Uncategorized

महानदी पुल पर बड़ा हादसा: बाइक सवार को बचाने में पुल से नीचे गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर और हेल्पर ने कूदकर बचाई जान, घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती

महानदी पुल पर बड़ा हादसा: बाइक सवार को बचाने में पुल से नीचे गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर और हेल्पर ने कूदकर बचाई जान, घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

महानदी पुल पर बड़ा हादसा: बाइक सवार को बचाने में पुल से नीचे गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली

 

ड्राइवर और हेल्पर ने कूदकर बचाई जान, घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती

धमतरी। शुक्रवार को धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र में अछोटा पुल पर बड़ा हादसा हो गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 40 फीट नीचे महानदी में जा गिरी। हादसे के दौरान ट्रैक्टर में सवार ड्राइवर और हेल्पर ने कूदकर अपनी जान बचाई। दोनों को चोटें आई हैं और उन्हें जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

 

बाइक सवार को बचाने के दौरान हुआ हादसा

 

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली धमतरी से अछोटा की ओर जा रही थी। अछोटा पुल के बीच पहुंचने के दौरान अचानक सामने एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे महानदी की ओर जा गिरा।

 

हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर-ट्रॉली कई हिस्सों में बिखर गई। ट्रॉली का कुछ हिस्सा रेत में धंस गया, जबकि दोनों पिछले टायर अलग होकर बाहर निकल गए।

 

खाली थी ट्रैक्टर-ट्रॉली

 

ट्रैक्टर चालक अनुद कुमार ध्रुव के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्रॉली खाली थी और उसमें कोई सामान नहीं था। वाहन को बनवाने के लिए दिया गया था, जिसे वापस ले जाया जा रहा था। चालक के अनुसार, पुल पर अचानक बाइक सामने आने के बाद उसे बचाने की कोशिश की गई, इसी दौरान वाहन बेकाबू हो गया।

 

चालक ने बताया कि हादसे के समय उसने ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई। उसे हल्की चोट आई है, जबकि हेल्पर भी घायल हुआ है।

 

एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाए गए घायल

 

हादसे की सूचना मिलते ही वरदान एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। ड्राइवर और हेल्पर को घायल अवस्था में एंबुलेंस से जिला अस्पताल धमतरी पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है।

 

हादसे की खबर फैलते ही अछोटा पुल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर अर्जुनी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

 

नोट: हादसे के कारण और अन्य परिस्थितियों की पुलिस जांच के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो सकेंगी।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!