Uncategorized

बच्चों की पढ़ाई छोड़ पिकनिक मनाने निकले शिक्षक, 8 से अधिक स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था प्रभावित

बच्चों की पढ़ाई छोड़ पिकनिक मनाने निकले शिक्षक, 8 से अधिक स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था प्रभावित

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

बच्चों की पढ़ाई छोड़ पिकनिक मनाने निकले शिक्षक, 8 से अधिक स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था प्रभावित

 

 

 

 

 

गरियाबंद। जिले के फिंगेश्वर विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां कौंदकेरा संकुल क्षेत्र के 8 से अधिक स्कूलों के शिक्षक बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी छोड़कर पिकनिक मनाने निकल पड़े। आरोप है कि 10 से अधिक शिक्षक बिना सक्षम अधिकारियों की अनुमति के एक साथ स्कूलों से नदारद रहे। शिक्षकों के पिकनिक मनाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

जानकारी के अनुसार, कौंदकेरा संकुल क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में पदस्थ शिक्षक पिछले दो दिनों से कथित तौर पर स्कूलों से अनुपस्थित हैं। सबसे गंभीर स्थिति उन स्कूलों की है, जहां पहले से ही शिक्षकों की संख्या सीमित है। कुछ स्कूलों में महज दो शिक्षक पदस्थ हैं और दोनों ही पिकनिक मनाने चले गए। ऐसे में स्कूल पहुंचने वाले बच्चों की पढ़ाई आखिर कौन कराएगा? यह सवाल शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा कर रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

हैरानी की बात यह है कि शिक्षकों की इस कथित गैरहाजिरी के कारण कहीं पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है, तो कहीं अतिथि शिक्षकों और दूसरे स्कूलों से की गई वैकल्पिक व्यवस्था के भरोसे बच्चों की शिक्षा संचालित की जा रही है। सरकार जहां सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने और बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, वहीं जिम्मेदारी के पद पर बैठे कुछ शिक्षकों की ऐसी कथित लापरवाही उन प्रयासों पर पानी फेरती नजर आ रही है।

मामला तब और गंभीर हो गया, जब पिकनिक मनाते शिक्षकों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। मामला शिक्षा विभाग तक पहुंचने के बाद संकुल प्राचार्य ने भी शिक्षकों के बिना अनुमति घूमने जाने की बात स्वीकार की है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

अब जांच में यह सामने आना बाकी है कि आखिर कितने शिक्षक बिना अनुमति स्कूल से अनुपस्थित रहे, किसने अवकाश स्वीकृत किया और किन परिस्थितियों में एक साथ इतने शिक्षकों को स्कूल छोड़ने की नौबत आई। सवाल यह भी है कि यदि शिक्षक ही अपनी जिम्मेदारियों को लेकर गंभीर नहीं होंगे, तो सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब और ग्रामीण बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी कौन उठाएगा?

फिलहाल शिक्षा विभाग की जांच पर सबकी नजरें टिकी हैं। अब देखना होगा कि जांच के बाद केवल औपचारिकता निभाई जाती है या फिर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित करने वाले जिम्मेदार शिक्षकों पर विभाग कोई ठोस कार्रवाई भी करता है।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!