Uncategorized

ग्राम पंचायत झरगांव के नीरो बाई महेंद्र नागेश बनीं निर्विरोध उपसरपंच

ग्राम पंचायत झरगांव के नीरो बाई महेंद्र नागेश बनीं निर्विरोध उपसरपंच

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

ग्राम पंचायत झरगांव के नीरो बाई महेंद्र नागेश बनीं निर्विरोध उपसरपंच

 

 

गरियाबंद जनपद पंचायत मैनपुर के ग्राम पंचायत झरगांव में आज हुए उपसरपंच चुनाव में सर्वसम्मति से श्रीमती नीरो बाई महेंद्र नागेश को निर्विरोध उपसरपंच चुना गया। पंचायत के सभी पंचों ने एकमत होकर उनका समर्थन किया, जिससे यह निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ।

 

 

 

नीरो बाई नागेश भाजपा मंडल गोहरापदर के समिति क्रमांक 145 अध्यक्ष महेंद्र नागेश की धर्मपत्नी हैं। उनके निर्विरोध निर्वाचन पर ग्राम झरगांव एवं के नागरिकों में हर्ष का माहौल है। ग्रामवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पंचायत क्षेत्र का विकास नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

 

निर्वाचन के पश्चात नीरो बाई महेंद्र नागेश ने सभी पंचों एवं प्रमुखों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उन्हें जनता के सहयोग और विश्वास से मिली है, जिसे वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगी।

 

ग्राम पंचायत सरपंच बेलमती पाथर ने अपने उद्बोधन में कहा कि पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए सभी प्रतिनिधियों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नीरो बाई महेंद्र नागेश के नेतृत्व एवं सहयोग में पंचायत को नई दिशा मिलेगी और जनहित में प्रभावी कार्य होंगे।

 

साथ ही क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने नीरो बाई महेंद्र नागेश को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की।

सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_ _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है। मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है। भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। *प्रशांत दुबे (प्रभात)* सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_   _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है।   मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है।   भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।   *प्रशांत दुबे (प्रभात)*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!