Uncategorized

डॉ. सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर प्रतापगढ़ में जुटेगा जनसैलाब, विश्वनाथगंज विधायक ने की अधिक से अधिक पहुंचने की अपील

डॉ. सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर प्रतापगढ़ में जुटेगा जनसैलाब, विश्वनाथगंज विधायक ने की अधिक से अधिक पहुंचने की अपील

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

डॉ. सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर प्रतापगढ़ में जुटेगा जनसैलाब, विश्वनाथगंज विधायक ने की अधिक से अधिक पहुंचने की अपील

रिपोर्ट:-* प्रशांत दुबे (प्रभात)

प्रतापगढ़। किसानों, कमेरों, शोषितों व वंचितों के मसीहा अपना दल (एस) के संस्थापक यश:कायी डॉ. सोनेलाल पटेल जी के परिनिर्वाण दिवस पर 17 अक्टूबर को प्रतापगढ़ में विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे जीआईसी ग्राउंड में होगा।

इसको लेकर विश्वनाथगंज विधायक जीत लाल पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं और विधानसभा वासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि डॉ. पटेल ने अपना पूरा जीवन गरीबों, पिछड़ों और वंचितों के हक के लिए समर्पित कर दिया। हम सभी को उनके विचारों को आगे बढ़ाना है। आइए, मिलकर महापुरुष को श्रद्धांजलि दें।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!