झरगांव उपार्जन केंद्र में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद धान खरीदी का हुआ शुभारंभ पहले दिन तीन किसानों ने बेचा 200 क्विंटल 80 किलो धान, किसानों में दिखा उत्साह
झरगांव उपार्जन केंद्र में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद धान खरीदी का हुआ शुभारंभ पहले दिन तीन किसानों ने बेचा 200 क्विंटल 80 किलो धान, किसानों में दिखा उत्साह
झरगांव उपार्जन केंद्र में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद धान खरीदी का हुआ शुभारंभ
पहले दिन तीन किसानों ने बेचा 200 क्विंटल 80 किलो धान, किसानों में दिखा उत्साह

गरियाबंद से संवाददाता हेमचंद नागेश कि रिपोर्ट
गरियाबंद। जिले के झरगांव उपार्जन केंद्र में विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-पाठ कर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर किसानों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू की गई।
धान खरीदी के पहले ही दिन किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला। शुभारंभ के दिन कुल तीन किसानों ने उपार्जन केंद्र में अपना धान बेचा, जिसमें कुल 200 क्विंटल 80 किलोग्राम धान की खरीदी की गई। पहले दिन ही इतनी मात्रा में धान की आवक से उपार्जन केंद्र में खरीदी कार्य की अच्छी शुरुआत हुई।
इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य तपेश्वर ठाकुर, गांव के पुजारी हेमनाथ पाथर, मालगुजार हरिहर पाथर,मंडी प्रबंधक प्रकाश राजपूत, लम्बोदर साहू, एवं समिति के सदस्य एवं गांव के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पूजा-अर्चना कर धान खरीदी कार्य के सफल संचालन की कामना की।
इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने किसानों को धान खरीदी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसानों को उपार्जन केंद्र में किसी प्रकार की परेशानी न हो और खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।


