प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता : CEIR से 147 गुम मोबाइल बरामद, SP ने मालिकों को सौंपे*
प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता : CEIR से 147 गुम मोबाइल बरामद, SP ने मालिकों को सौंपे*

*प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता : CEIR से 147 गुम मोबाइल बरामद, SP ने मालिकों को सौंपे*
रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️📰*
40वीं रैंक से 5वीं रैंक पर पहुंचा जिला, 35 पायदान की लगाई छलांग, अक्टूबर में 79 प्रतिशत रिकवरी
*प्रतापगढ़।* प्रतापगढ़ पुलिस को तकनीक के दम पर बड़ी सफलता मिली है। CEIR पोर्टल की मदद से पुलिस ने 147 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में इन मोबाइल फोन को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया। अपना खोया हुआ मोबाइल पाकर 147 परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। कई लोगों ने तो मोबाइल मिलने की उम्मीद ही छोड़ दी थी।
CEIR पोर्टल पर रैंकिंग में भी प्रतापगढ़ ने उल्लेखनीय सुधार किया है। अप्रैल माह में जिला 40वीं रैंक पर था, जो सितंबर माह में 35 पायदान की छलांग लगाकर 5वीं रैंक पर पहुंच गया है।
इतना ही नहीं, अक्टूबर माह में पोर्टल पर जनरेट हुई ट्रेसेबिलिटी के सापेक्ष 79 प्रतिशत मोबाइल फोन बरामद करने में प्रतापगढ़ पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस की इस कार्रवाई की चारों तरफ सराहना हो रही है।




