उत्तर प्रदेश

बाघराय से विदा हुए तेजतर्रार थानाध्यक्ष श्रवण कुमार, अब देल्हूपुर की संभालेंगे कमान*

बाघराय से विदा हुए तेजतर्रार थानाध्यक्ष श्रवण कुमार, अब देल्हूपुर की संभालेंगे कमान*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*बाघराय से विदा हुए तेजतर्रार थानाध्यक्ष श्रवण कुमार, अब देल्हूपुर की संभालेंगे कमान*

प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट 

*बाघराय, प्रतापगढ़।* बाघराय थानाध्यक्ष श्रवण कुमार का सफल और प्रभावशाली कार्यकाल समाप्त हो गया है। पुलिस विभाग के स्थानांतरण के बाद उन्हें देल्हूपुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं आसपुर देवसरा में तैनात रहे राकेश चौरसिया को बाघराय थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।

 

श्रवण कुमार ने अपने कार्यकाल में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध व अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में उल्लेखनीय काम किया। अपराधियों और अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर कई आरोपितों को सलाखों के पीछे पहुंचाया।

 

उनकी कार्यशैली में अपराधियों के प्रति सख्ती और फरियादियों के प्रति सहज, मृदुभाषी व्यवहार देखने को मिला। तेजतर्रार कार्यशैली, मिलनसार स्वभाव और जनता से मजबूत संवाद उनकी अलग पहचान बनी।

 

उनके स्थानांतरण से क्षेत्र में चर्चाएं तेज हैं। अब नए थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया के सामने कानून-व्यवस्था और जनता का विश्वास बनाए रखने की चुनौती होगी।

 

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!