बेंती में सजेगा सनातन महाकुंभ, धीरेन्द्र शास्त्री सुनाएंगे श्रीराम कथा, 17 से 20 नवंबर तक उमड़ेगा जनसैलाब*
बेंती में सजेगा सनातन महाकुंभ, धीरेन्द्र शास्त्री सुनाएंगे श्रीराम कथा, 17 से 20 नवंबर तक उमड़ेगा जनसैलाब*

*बेंती में सजेगा सनातन महाकुंभ, धीरेन्द्र शास्त्री सुनाएंगे श्रीराम कथा, 17 से 20 नवंबर तक उमड़ेगा जनसैलाब*
रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️
प्रतापगढ़ के कुण्डा क्षेत्र से बड़ी धार्मिक खबर आ रही है। बेंती में सनातन महाकुंभ सजने जा रहा है।
राजभवन बेंती कोठी, कुण्डा में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य श्रीराम कथा का आयोजन होगा। कथा 17 से 20 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक चलेगी।
कथा व्यास हैं परम पूज्य श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज, पीठाधीश्वर बागेश्वर धाम सरकार। उनके मुखारविंद से श्रीराम कथा की अमृत वर्षा होगी।
इससे पहले भव्य कलश यात्रा, स्वागत समारोह एवं पुष्प वर्षा का आयोजन होगा। आयोजन जनसत्ता दल परिवार की ओर से किया जा रहा है। निवेदक हैं गुलाब जायसवाल, सक्रिय सदस्य जनसत्ता दल लोकतांत्रिक परिवार प्रतापगढ़।
कथा में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। तैयारियां जोरों पर हैं।




