गाड़ियों की चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, 8 मोटरसाइकिल बरामद*
गाड़ियों की चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, 8 मोटरसाइकिल बरामद*

*गाड़ियों की चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, 8 मोटरसाइकिल बरामद*
रिपोर्ट : -ऋषिकेशपांडेय -ब्यूरो प्रतापगढ़*
*प्रतापगढ़।* पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में प्रतापगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कई दिनों से जिले में हो रही गाड़ी चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने अंतरजनपदीय गिरोह को गिरफ्तार कर 8 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
इस संबंध में एएसपी आलोक कुमार व सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि SOG टीम लंबे समय से गिरोह की तलाश में थी। कई जनपदों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद घटना का खुलासा हुआ।
गिरोह का पर्दाफाश SOG प्रभारी अमित चौरसिया, नगर कोतवाल सुभाष यादव, जेल चौकी प्रभारी प्रशांत दुबे व मकनदुगंज चौकी प्रभारी राहुल कुमार की संयुक्त टीम ने किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां बरामद की हैं। पुलिस की गिरफ्त में वाहन चोर गिरोह के सदस्य और बरामदगी का खुलासा करते अधिकारी




