मेरी विधान सभा, मेरा परिवार उत्तर प्रदेश सरकार कैबिनेट मंत्री श्री नंद गोपाल नंदी गुप्ता प्रयागराज रक्त दान*
मेरी विधान सभा, मेरा परिवार उत्तर प्रदेश सरकार कैबिनेट मंत्री श्री नंद गोपाल नंदी गुप्ता प्रयागराज रक्त दान*

*मेरी विधान सभा, मेरा परिवार उत्तर प्रदेश सरकार कैबिनेट मंत्री श्री नंद गोपाल नंदी गुप्ता प्रयागराज रक्त दान*

रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️📰*
आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री *Narendra Modi* जी के जन्मदिवस पर गृह जनपद प्रयागराज में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत राजकीय रक्त केंद्र, तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय, बेली में आयोजित ‘विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर’ का उद्घाटन कर स्वयं रक्तदान किया।

इसके साथ ही, अस्पताल में भर्ती माताओं, बहनों और भाइयों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा फल वितरित किए। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के अनेक भाई-बहनों ने भी रक्तदान कर सेवा के इस महा-अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष राष्ट्रसेवा को समर्पित किए हैं। उनके जन्मदिवस पर रक्तदान जैसे सेवा कार्य करना उनके सेवा भाव से प्रेरणा लेकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का एक छोटा सा प्रयास है।सेवा का यह भाव इसी तरह निरंतर आगे बढ़े, यही हमारा संकल्प है।

इस अवसर पर माननीय विधायक शहर पश्चिमी श्री सिद्धार्थनाथ सिंह जी, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता जी, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष श्री अनिल केसरवानी झल्लर जी, जिलाधिकारी प्रयागराज श्री मनीष वर्मा जी, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह जी, श्री शैलेश पांडेय जी, कीडगंज मंडल अध्यक्ष श्री कबीर जायसवाल जी एवं अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।




