प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: जेठवारा थाना पुलिस और स्पेशल टीम ने घर में हुई चोरी का किया पर्दाफाश, दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार और*
प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: जेठवारा थाना पुलिस और स्पेशल टीम ने घर में हुई चोरी का किया पर्दाफाश, दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार और*

*प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: जेठवारा थाना पुलिस और स्पेशल टीम ने घर में हुई चोरी का किया पर्दाफाश, दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार और*
रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️📰
*ब्रेकिंग न्यूज/ जेठवारा थाना* आभूषण-नकदी व कुल ₹81,200/- नगद एवं घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन थाना जेठवारा पुलिस और स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए चोरी की घटना का मात्र कुछ ही दिनों में सफल अनावरण किया है।
आपसी रंजिश व कर्ज से उबरने के लिए वादी के सगे भाई उदय कौशल ने अपने साथी अंकित कौशल के साथ मिलकर छत की जाली उखाड़कर घर में चोरी की थी, जिन्हें पुलिस ने बरईपुर नहर पुलिया के पास से धर दबोचा।
अभियुक्तों की निशानदेही पर उनकी वैगनआर कार से हरिओम ज्वैलर्स लिखे बैगों से भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक वजन कांटा और ₹81,200/- नगद बरामद किए गए।
इस बड़े खुलासे में थाना जेठवारा के उ0नि0 अमलेश शुक्ला व स्पेशल टीम के प्रभारी उ0नि0 विजेन्द्र सहित उनकी पूरी पुलिस टीम ने अत्यंत सराहनीय एवं उत्कृष्ट योगदान दिया है।




