हैसी बाजार इलेक्ट्रॉनिक दुकान चोरी कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार*
हैसी बाजार इलेक्ट्रॉनिक दुकान चोरी कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार*

*हैसी बाजार इलेक्ट्रॉनिक दुकान चोरी कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार*
गुलाब जायसवाल कि रिपोर्ट
*प्रतापगढ़।* मान्धाता थाना क्षेत्र के हैसी बाजार में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में हुई चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
बताया गया कि 26-27 सितंबर की रात विपुल पटेल की दुकान का ताला तोड़कर एम्पलीफायर, स्पीकर, मिक्सर समेत काफी सामान चोरी हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर मान्धाता थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
एसपी प्रतापगढ़ के निर्देशन में चल रहे चेकिंग अभियान के दौरान मान्धाता पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने मिश्रपुर जाने वाले रास्ते पर संत निरंकारी आश्रम के पास से तीन युवकों को पकड़ लिया।
पकड़े गए युवकों की पहचान मान्धाता थाना क्षेत्र के परसरामपुर और शोभीपुर गांव के रहने वाले के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने उनके एक साथी के घर से चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया है। जिसमें एम्पलीफायर, बड़े स्पीकर, मिक्सर, ट्वीटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान शामिल है। तलाशी के दौरान तीन मोबाइल फोन भी मिले हैं। बरामद माल की पहचान दुकान मालिक ने कर ली है।
पुलिस टीम में मान्धाता थाने के उपनिरीक्षक और कांस्टेबल शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि चोरी में शामिल अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
इस खुलासे के बाद हैसी बाजार के व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की व्यापारी वर्ग ने सराहना की है।




