उत्तर प्रदेश
Trending

मांधाता में आगामी त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक, SHO धनंजय राय ने की शांति की अपील**

मांधाता में आगामी त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक, SHO धनंजय राय ने की शांति की अपील**

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*मांधाता में आगामी त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक, SHO धनंजय राय ने की शांति की अपील

रिपोर्ट:-प्रशांत दुबे ( प्रभात)

*मांधाता / प्रतापगढ़।* आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत कोतवाली मांधाता परिसर में आज पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक धनंजय राय ने की। उन्होंने विभिन्न गांवों और नगर पंचायत से आए प्रधान, बीडीसी, सभासदों एवं संभ्रांत नागरिकों से संवाद किया और आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की।
SHO ने कहा कि त्यौहार के दौरान किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।
बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!