उत्तर प्रदेश

बेंती राजभवन में 500 पाकिस्तानी हिंदुओं ने वैदिक विधि-विधान से किया हवन-पूजन, बागेश्वर धाम सरकार ने की सुख-समृद्धि की कामना*

बेंती राजभवन में 500 पाकिस्तानी हिंदुओं ने वैदिक विधि-विधान से किया हवन-पूजन, बागेश्वर धाम सरकार ने की सुख-समृद्धि की कामना*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*बेंती राजभवन में 500 पाकिस्तानी हिंदुओं ने वैदिक विधि-विधान से किया हवन-पूजन, बागेश्वर धाम सरकार ने की सुख-समृद्धि की कामना*

रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️📰*

*बेंती प्रतापगढ़* बेंती राजभवन में सनातन संस्कृति और धार्मिक आस्था का भव्य दृश्य देखने को मिला, जहां करीब 500 पाकिस्तानी हिंदुओं के साथ वैदिक विधि-विधान से हवन-पूजन एवं यज्ञ का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पूज्य अतुल जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी एवं देश-विदेश से पधारे संत महात्माओं ने सहभागिता की।

आज प्रातः आयोजित हवन-यज्ञ में पूज्य बागेश्वर धाम सरकार ने पाकिस्तानी हिंदुओं की शांति, समृद्धि, सुरक्षा एवं कुशलता की कामना करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां अर्पित कीं। इस दौरान संत समाज ने भी धर्म, संस्कृति और सनातन परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर पाकिस्तानी हिंदुओं की धार्मिक आस्था और अपने धर्म के प्रति अटूट समर्पण विशेष चर्चा का विषय रहा। विपरीत परिस्थितियों और तमाम चुनौतियों के बावजूद अपनी धार्मिक पहचान, परंपराओं और संस्कृति को संजोए रखना उनके दृढ़ विश्वास को दर्शाता है।

यह आयोजन सनातन संस्कृति से दूर हो रहे समाज के लोगों के लिए भी एक प्रेरणादायक संदेश लेकर आया। पाकिस्तानी हिंदुओं का उदाहरण बताता है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपनी आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को सहेजकर रखा जा सकता है।

बेंती राजभवन में आयोजित यह हवन-यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, आस्था, एकजुटता और मानव कल्याण की कामना का प्रतीक बनकर सामने आया।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!