पुणे से बेंती तक गूंजा जय श्रीराम, उद्योगपति दिनेश सिंह ने किया बागेश्वर सरकार का वंदन – बोले, ये हमारा सौभाग्य है*
पुणे से बेंती तक गूंजा जय श्रीराम, उद्योगपति दिनेश सिंह ने किया बागेश्वर सरकार का वंदन - बोले, ये हमारा सौभाग्य है*

*पुणे से बेंती तक गूंजा जय श्रीराम, उद्योगपति दिनेश सिंह ने किया बागेश्वर सरकार का वंदन – बोले, ये हमारा सौभाग्य है*
गुलाब जायसवाल कि रिपोर्ट
*कुंडा, प्रतापगढ़।* कुंडा के बेंती में चल रही श्रीराम कथा में अब देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
पुणे, महाराष्ट्र के प्रसिद्ध उद्योगपति दिनेश सिंह और परम पूज्य पंडित रामबाबू मिश्र ने भी बेंती पहुंचकर इस ऐतिहासिक कथा का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त किया।

उन्होंने कहा – राजा भैया के यहाँ आयोजित धार्मिक कथा में प्रसिद्ध कथावाचक पूज्य श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से कथा श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। यह हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष और सौभाग्य का विषय है।
उन्होंने पूज्य महाराज श्री के श्रीचरणों में सादर प्रणाम एवं कोटि-कोटि नमन किया और कहा – जय श्रीराम।
बेंती में हो रही इस कथा ने पूरे देश को एक सूत्र में बांध दिया है। पुणे से लेकर प्रतापगढ़ तक, हर भक्त के मुख पर बस एक ही नाम है – जय श्रीराम।




