उत्तर प्रदेश

पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में हर्षोल्लास एवं धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव*

पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में हर्षोल्लास एवं धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में हर्षोल्लास एवं धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव*

रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️* *देवभोग न्यूज एक्सप्रेस 📰*

आज दिनांक 04.09.2026 को पुलिस लाइन, जनपद प्रतापगढ़ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा, हर्षोल्लास एवं धार्मिक उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं अन्य अतिथियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस परिवार के सदस्यों ने सहभागिता की।

 

पुलिस लाइन परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन, भक्ति गीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया तथा पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

 

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, पुलिसकर्मियों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं आराधना कर समाज में शांति, सौहार्द, सुख एवं समृद्धि की मंगलकामना की गई।

 

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री आलोक कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रानीगंज/लाइन श्री प्रशान्त राज एवं प्रतिसार निरीक्षक श्री राजीव कुमार राय सहित पुलिस अधिकारी एवं पुलिस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

 

संपूर्ण कार्यक्रम श्रद्धा, अनुशासन एवं पारिवारिक वातावरण में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

 

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!