Uncategorizedउत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग: प्रतापगढ़ में बढ़ती लूट-चोरी पर कांग्रेस का हल्ला बोल, पैदल मार्च निकाल किया विरोध प्रदर्शन।*

ब्रेकिंग: प्रतापगढ़ में बढ़ती लूट-चोरी पर कांग्रेस का हल्ला बोल, पैदल मार्च निकाल किया विरोध प्रदर्शन।*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*ब्रेकिंग: प्रतापगढ़ में बढ़ती लूट-चोरी पर कांग्रेस का हल्ला बोल, पैदल मार्च निकाल किया विरोध प्रदर्शन।*

प्रयागराज से प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट 

 

*प्रतापगढ़।* जनपद में लगातार बढ़ रही लूट और चोरी की वारदातों के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर विरोध जताया और जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि जिले की कानून व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। उन्होंने बताया कि सदर विधानसभा के डंगरी में एक ही रात 7 घरों में लूट और लूट की कोशिश हुई। वहीं नगर कोतवाली और फतनपुर थाना क्षेत्र में करोड़ों रुपए की लूट की घटनाओं का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। _“स्थिति बेलगाम है, अपराधी मस्त हैं”_, डॉ. त्रिपाठी ने कहा।
ज्ञापन में कांग्रेस ने जनपद में हुई सभी लूट-चोरी की घटनाओं के साथ महोबा की बेटी के साथ हुए अमानवीय व्यवहार का मुद्दा भी उठाया। पार्टी ने सभी मामलों की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
कांग्रेस महासचिव सुनीता पटेल ने कहा कि पुलिस अपराध रोकने में नाकाम है। पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए।

इस मौके पर कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, प्रेम शंकर द्विवेदी, महेंद्र शुक्ल, विमल सिंह, अनिल मौर्य, आर पी वर्मा, भवानी शंकर दूबे, रविन्द्र मिश्रा, रामकुमार पटेल, राकेश कुमार, मो. असलम, आशिक अली, सतीश सरोज, सुरेश दूबे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
*_रिपोर्ट: प्रशांत दुबे*

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!