Uncategorizedउत्तर प्रदेश

तुलसी का पौधा देकर डीएम से पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प* 

तुलसी का पौधा देकर डीएम से पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प* 

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*तुलसी का पौधा देकर डीएम से पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प* 

प्रयागराज से प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट

प्रतापगढ़- पर्यावरण संरक्षण का संदेश उस समय खास बन गया जब सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने नवागत जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय को गमले में तुलसी का पौधा भेंटकर हरित स्वागत किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सिंगल यूज प्लास्टिक प्रदूषण जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

अजय क्रांतिकारी ने डीएम को बताया कि पर्यावरण सेना लगातार पौधारोपण, जल संरक्षण और जन-जागरूकता का कार्य कर रही है। आने वाले दिनों में इस अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।

जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने पर्यावरण सेना के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग पर चिंता जताई और लोगों से इसके विकल्प अपनाने की अपील की। डीएम ने कहा कि _स्वच्छ और हरित वातावरण ही स्वस्थ समाज की पहचान है।

अजय क्रांतिकारी ने विश्वास जताया कि डीएम के मार्गदर्शन में जनपद में पर्यावरण संरक्षण का अभियान और तेज होगा तथा इसमें जनभागीदारी भी बढ़ेगी।  

 

इस मौके पर पर्यावरण सेना के वरिष्ठ सदस्य रवि प्रकाश मिश्र, नमन कुमार तिवारी, अरविंद सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!