मान्धाता पुलिस को बड़ी सफलता: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़*
थाना मान्धाता, जनपद प्रतापगढ़*

*मान्धाता पुलिस को बड़ी सफलता: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़*
*01 शातिर गिरफ्तार, 03 बाल अपचारी अभिरक्षा में, चोरी की 03 बाइक बरामद
प्रतापगढ़ से प्रशांत दुबे
*प्रतापगढ़।* थाना मान्धाता पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है तथा 03 बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 03 मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।
मामले का खुलासा
दिनांक 19/20.05.2026 की रात ग्राम खूझी, थाना मान्धाता में बहूभोज कार्यक्रम के दौरान प्रयागराज निवासी रिश्तेदार की हीरो स्प्लेंडर प्लस _UP70FD2426_ घर के बाहर से चोरी हो गई थी। वादी की तहरीर पर थाना मान्धाता में _मु0अ0सं0 54/2026 धारा 303(2) BNS_ बनाम 05 नामजद पंजीकृत किया गया था।
कैसे हुई गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार व क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर हरखपुर पुलिया के पास से अभियुक्त सागर पटेल पुत्र राकेश कुमार पटेल, निवासी ग्राम हरखपुर, उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया। साथ ही 03 बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लेकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
बरामदगी
गिरफ्तार अभियुक्त व बाल अपचारियों के कब्जे से कुल 03 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं:
1. हीरो स्प्लेंडर प्लस UP70FD2426 – मुकदमा 54/2026 से संबंधित। इस पर धारा 317(2) BNS की बढ़ोत्तरी की गई।
2. दूसरी मोटरसाइकिल – थाना जेठवारा क्षेत्र से चोरी होना पाया गया।
3. तीसरी मोटरसाइकिल – जनपद सुल्तानपुर से चोरी होना प्रकाश में आया।
पूछताछ में खुलासा
पूछताछ में बताया कि गिरोह ने 5 दिन पहले ग्राम खूझी से, 1 महीने पहले लक्ष्मीगंज जेठवारा से तथा 4 दिन पहले सुल्तानपुर से बाइक चोरी की थी। चोरी की बाइकें बेचने के लिए दूसरे शहर जा रहे थे। गिरोह का एक साथी आरिफ पुत्र सिराजुद्दीन निवासी अकोढ़िया पहले से ग्राहक से बात करने गया था।
गिरफ्तार/निरुद्ध अभियुक्त
1. सागर पटेल पुत्र राकेश कुमार पटेल, निवासी हरखपुर, थाना मान्धाता, उम्र 19 वर्ष
2. 03 बाल अपचारी
*पुलिस टीम*
उ0नि0 अनूप यादव, उ0नि0 प्रभात वर्मा, उ0नि0 अलंकार यादव, हे0का0 अंजनी कुमार, हे0का0 बीरेन्द्र यादव, का0 आनन्द यादव, का0 अनी कुमार थाना मान्धाता।




