उत्तर प्रदेश

रानीगंज कैथौला में राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी का ऐतिहासिक स्वागत, जेसीबी से हुई पुष्प वर्षा*

रानीगंज कैथौला में राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी का ऐतिहासिक स्वागत, जेसीबी से हुई पुष्प वर्षा*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*रानीगंज कैथौला में राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी का ऐतिहासिक स्वागत, जेसीबी से हुई पुष्प वर्षा*

*प्रतापगढ़ की धरती पर उमड़ा जनसैलाब, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह*

रिपोर्ट:- गुलाब जायसवाल✍️* *देवभोग न्यूज एक्सप्रेस 📰

*रानीगंज/प्रतापगढ़।* रानीगंज कैथौला में बुधवार को राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी का भव्य और ऐतिहासिक स्वागत देखने को मिला। सांसद के आगमन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे कैथौला बाजार को फूल-मालाओं और बैनर-पोस्टरों से सजाया गया था।

जैसे ही प्रमोद तिवारी का काफिला कैथौला पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

फूल-मालाओं से लादने के साथ ही जेसीबी मशीन से उन पर पुष्प वर्षा कर माहौल को बेहद खास बना दिया गया। जगह-जगह फूल बरसाकर समर्थकों ने अपने नेता के प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त किया।

इस दौरान सांसद प्रमोद तिवारी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रतापगढ़ की जनता का यह स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

 उन्होंने केंद्र और प्रदेश की राजनीति पर भी चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस नेता, ब्लॉक प्रमुख, प्रधान और हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 रानीगंज में हुआ यह भव्य स्वागत पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और राजनीतिक गलियारों में इसे कांग्रेस की बढ़ती सक्रियता के रूप में देखा जा ?

भाजपा नेता पर साधा निशाना

आज की कुछ तस्वीरें देख लीजिए उस नेता के भव्य स्वागत की, जिनके प्रति रामपुर खास की जनता का प्यार और अपनापन देखते ही बन रहा है।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!