उत्तर प्रदेश

लोकपाल सदर ब्लाक के चकवन तोड़ ग्राम पंचायत की महिला समूह संग 30 दिसंबर को करेंगे संवाद* पीडी के साथ पीएम आवास सर्वे व प्रगति पर की चर्चा लोकपाल समाज शेखर कालाकांकर के दौरे पर आज

लोकपाल सदर ब्लाक के चकवन तोड़ ग्राम पंचायत की महिला समूह संग 30 दिसंबर को करेंगे संवाद* पीडी के साथ पीएम आवास सर्वे व प्रगति पर की चर्चा लोकपाल समाज शेखर कालाकांकर के दौरे पर आज

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*लोकपाल सदर ब्लाक के चकवन तोड़ ग्राम पंचायत
की महिला समूह संग 30 दिसंबर को करेंगे संवाद*

पीडी के साथ पीएम आवास सर्वे व प्रगति पर की चर्चा

लोकपाल समाज शेखर कालाकांकर के दौरे पर आज

प्रतापगढ़. लोकपाल (मनरेगा / वी बी – जी राम जी) समाज शेखर सदर ब्लाक के चकवन तोड़ 30 दिसंबर को आजीविका मिशन की महिला समूह सदस्यों व मनरेगा मजदूरों संग संवाद करेंगे। वहीं लोकपाल ने शनिवार को परियोजना निदेशक डी आर यादव के साथ चर्चा करके पीएम आवास सर्वे उसकी प्रगति से रुबरु हुए साथ ही पूर्व पेंडिंग शिकायतों के निस्तारण के संबंध में आवश्यक अपेक्षित योजना पर चर्चा की।

लोकपाल समाज शेखर 29 दिसंबर को कालाकांकर ब्लाक के दौरे पर रहेंगे वहाँ वह ब्लाक व ग्राम चौपाल मधवापुर में जन सुनवाई व संवाद कर समस्याओं का समाधान करेंगे और आवश्यक निर्णय लेंगे। पीडी के साथ चर्चा में लक्ष्मणपुर ब्लाक के सकूहाबाद ग्राम पंचायत की पीएम आवास की शिकायत का निस्तारण जनवरी के द्वितीय सप्ताह में चौपाल लगाकर किया जाना तय हुआ। लोकपाल समाज शेखर ने परियोजना निदेशक दयाराम यादव के साथ पीएम आवास (ग्रामीण) से संबंधित पेंडिंग शिकायतों के निस्तारण और वर्तमान सर्वे की प्रगति के बारे में चर्चा की। इस दौरान, उन्होंने पेंडिंग शिकायतों के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और वर्तमान सर्वे की प्रगति की समीक्षा की।

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!