उत्तर प्रदेश
Trending

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के छठ पर्व के पावन अवसर पर तेरहाँव, सलोन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर आप सभी क्षेत्रवासियों के बीच अपने विचार साझा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।*

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के छठ पर्व के पावन अवसर पर तेरहाँव, सलोन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर आप सभी क्षेत्रवासियों के बीच अपने विचार साझा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*श्री कृष्ण जन्माष्टमी के छठ पर्व के पावन अवसर पर तेरहाँव, सलोन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर आप सभी क्षेत्रवासियों के बीच अपने विचार साझा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।*

गुलाब जायसवाल कि रिपोर्ट

भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, न्याय और मानवता का मार्ग दिखाता है। जिस प्रकार हम धर्म का सम्मान करते हैं, उसी प्रकार हमें प्रत्येक इंसान का भी सम्मान करना चाहिए। समाज की सच्ची सेवा तभी संभव है जब हम सही और गलत की पहचान कर अपने समय और सामर्थ्य का उपयोग जनहित के कार्यों में करें।

 

आज समाज के सामने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति एक गंभीर चुनौती है। नशा न केवल व्यक्ति को बल्कि पूरे परिवार को प्रभावित करता है। अनेक माताएं, बहनें और परिवार इसके कारण पीड़ा सहते हैं। इसलिए हम सभी का कर्तव्य है कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूकता फैलाएं और युवाओं को सकारात्मक दिशा दें।

 

शिक्षा ही जीवन में सफलता का सबसे मजबूत मार्ग है। चाहे परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, शिक्षा का महत्व कभी कम नहीं होता। बेटियों और युवाओं को बेहतर भविष्य देने के लिए शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना हम सभी की जिम्मेदारी है। शिक्षित समाज ही सशक्त समाज का निर्माण करता है।

 

इस सुंदर एवं प्रेरणादायक आयोजन के लिए आयोजक कमेटी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार प्रकट करता हूँ। आप सभी क्षेत्रवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी छठ पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

 

राधे-राधे!

 

 

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!