मान्धाता, प्रतापगढ़ मान्धाता के पौराणिक हनुमान मंदिर में 17 अगस्त से अखंड कीर्तन, 18 को समापन व बुढ़वा मंगल मेला*
मान्धाता, प्रतापगढ़ मान्धाता के पौराणिक हनुमान मंदिर में 17 अगस्त से अखंड कीर्तन, 18 को समापन व बुढ़वा मंगल मेला*

✍🏻 _ *मान्धाता, प्रतापगढ़ मान्धाता के पौराणिक हनुमान मंदिर में 17 अगस्त से अखंड कीर्तन, 18 को समापन व बुढ़वा मंगल मेला*
प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट
आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम एक बार फिर _मान्धाता के पौराणिक हनुमान मंदिर_ में देखने को मिल रहा है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर में _अखंड कीर्तन पाठ_ का आयोजन बड़े श्रद्धाभाव के साथ प्रारंभ किया गया है।
_समाजसेवी ठाकुर कुंदन सिंह_ के सानिध्य एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से चल रहे इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर हनुमान जी के भजनों और मंत्रोच्चार में लीन हैं। ढोल-मंजीरे और भक्ति मैं हरे राम हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा है।
कीर्तन के शुभारंभ अवसर पर ठाकुर कुंदन सिंह ने सभी क्षेत्रवासियों एवं विधानसभा वासियों को _नाग पंचमी_ पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा – _”इस प्रकार के धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और सनातन परंपराओं को जीवित रखते हैं। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे इस पवित्र कीर्तन में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।
मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 17 अगस्त दिन सोमवार को हरि कीर्तन प्रारंभ हुआ-18 अगस्त दिन मंगलवार को हवन पूजन के साथ समापन होगा। । समापन के दिन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बुढ़वा मंगल मेला का भी आयोजन किया गया है। मंदिर कमेटी अध्यक्ष और पदाधिकारी में सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि पधार कर बजरंगबली का कीर्तन सुने और हवन, कर प्रसाद ग्रहण करें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे हरे राम हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे जय करो से मंदिर परिसर गूंजा मान रहा।




