थीपा खोल वॉटर फॉल में डूबे युवक का शव करीब 20 घंटे बाद बरामद
थीपा खोल वॉटर फॉल में डूबे युवक का शव करीब 20 घंटे बाद बरामद
थीपा खोल वॉटर फॉल में डूबे युवक का शव करीब 20 घंटे बाद बरामद

सीनापाली। उड़ीसा के सीनापाली क्षेत्र स्थित थीपा खोल वॉटर फॉल में डूबे छत्तीसगढ़ के अमलीपदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरलापारा निवासी युवक बसंत ध्रुव का शव करीब 20 घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद बरामद कर लिया गया। युवक की डूबने से मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक बसंत ध्रुव अपने दोस्तों के साथ रविवार सुबह करीब 10 बजे थीपा खोल वॉटर फॉल घूमने गया था। इसी दौरान वह पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत और करीब 20 घंटे की खोजबीन के बाद रेस्क्यू टीम ने शव को बरामद किया।
घटना की सूचना मिलने पर सीनापाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
इस दुखद घटना से मृतक के परिवार और गांव में शोक का माहौल है।


