Uncategorized

गरियाबंद में टोकन से मिलेगा खाद एफ.एस.एस प्रणाली का शुभारंभ।

गरियाबंद में टोकन से मिलेगा खाद एफ.एस.एस प्रणाली का शुभारंभ।

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

गरियाबंद में टोकन से मिलेगा खाद एफ.एस.एस प्रणाली का शुभारंभ।

 

 

 

 

भारत सरकार उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय संचालनालय उर्वरक, नई दिल्ली द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल (एफ.एस.एस.) हेतु छ.ग. राज्य के गरियाबंद जिला को पालयट जिला के रूप में चयनित किया गया है। जिसके दृष्टिगत गरियाबंद जिले में दिनंाक 07.07.2026 को फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल का प्रारंभ किया गया है। शासन द्वारा समय पर कृषकों को उर्वरक उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता है। जिले के किसान मोबाइल एप्प के माध्यम से निकटतम उर्वरक विक्रय केन्द्रो से आवश्यकता अनुसार खाद की बुकिंग कर सकते है तथा आगामी दो दिवस में संबंधित उर्वरक विक्रय केन्द्र से प्राप्त कर सकते हैं, जिससे किसानों को समय की बचत होगी एवं उर्वरकों की कालाबाजारी रोकनें में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इस प्रक्रिया को दो भाग मे विभाजीत किया गया है। प्रथम भाग में किसान को गुगल प्ले स्टोर के माध्यम से फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगा तदोपरांत एप्प में सुझाए गए प्रक्रिया अनुसार भूमि व फसल का विवरण इंद्राज करते हुए निकटतम उर्वरक विक्रय केन्द्र का चयन कर टोकन (क्यू. आर) प्राप्त कर सकतें है जो तीन दिनों के लिए मान्य रहेगा यदि कृषक निर्धारित अवधि में उर्वरक क्रय नहीं करता है तो टोकन (क्यू. आर) स्वतः ही निरस्त हो जायेगा। दूसरे भाग में संबंधित उर्वरक विक्रेता के विक्रय केन्द्र में पीओएस मशीन के माध्यम से टोकन (क्यू. आर) स्कैन कराकर बायोमेट्रिक सत्यापन कराते हुए निर्धारित दर पर उर्वरक प्राप्त कर सकते है। जिले में इस एप्लीकेशन के संचालन में किसी भी प्रकार की समस्या आने की स्थिति में नोडल अधिकारी श्री अनिल कुमार कौशिक, सहायक संचालक कृषि (9977106777) एवं श्री जसपाल साहू, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (9131198044) से सीधे सम्पर्क कर सकते है।
यह नई डिजीटल प्रणाली किसानों को सही समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने अनावश्यक भीड़ कम करने तथा उर्वरक वितरण को अधिक पारदर्शी एवं सरल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_ _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है। मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है। भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। *प्रशांत दुबे (प्रभात)* सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_   _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है।   मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है।   भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।   *प्रशांत दुबे (प्रभात)*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!