Uncategorized

51 लाख का गांजा, MP के दो तस्कर गिरफ्तार: गरियाबंद पुलिस ने मैनपुर में डस्टर कार रोककर पकड़ी 102.750 किलो की बड़ी खेप

51 लाख का गांजा, MP के दो तस्कर गिरफ्तार: गरियाबंद पुलिस ने मैनपुर में डस्टर कार रोककर पकड़ी 102.750 किलो की बड़ी खेप

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

51 लाख का गांजा, MP के दो तस्कर गिरफ्तार: गरियाबंद पुलिस ने मैनपुर में डस्टर कार रोककर पकड़ी 102.750 किलो की बड़ी खेप

 

 

 

 

देवभोग रोड से मैनपुर की ओर आ रही डस्टर कार को बैरिकेडिंग कर रोका, पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश नाकाम; कुल 54.99 लाख रुपये की जब्ती

 

मैनपुर_गरियाबंद पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मैनपुर थाना क्षेत्र में 102.750 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ मध्य प्रदेश के दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 51.37 लाख रुपये मूल्य का गांजा, एक डस्टर कार और दो मोबाइल जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 54 लाख 99 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देश पर जिलेभर में अवैध गांजा और शराब तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 7 जुलाई 2026 को थाना मैनपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की डस्टर कार में भारी मात्रा में गांजा लेकर तस्कर देवभोग रोड से मैनपुर की ओर आ रहे हैं।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने झरियाबहरा तिराहा के पास बैरिकेडिंग कर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद संदिग्ध डस्टर कार दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक वाहन को तेज गति से भगाने लगा। पुलिस ने तत्काल बैरिकेड लगाकर कार को घेर लिया और दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान आर्यन मालवीय (20 वर्ष) एवं अभिषेक महेस्कर (23 वर्ष) निवासी इछावर, जिला सीहोर (मध्य प्रदेश) के रूप में बताई। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 102.750 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 51 लाख 37 हजार 500 रुपये मूल्य का गांजा, 3 लाख 50 हजार रुपये कीमत की डस्टर कार तथा 11 हजार 500 रुपये कीमत के दो मोबाइल जब्त किए। कुल जब्ती 54 लाख 99 हजार रुपये की रही।

आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में थाना मैनपुर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_ _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है। मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है। भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। *प्रशांत दुबे (प्रभात)* सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_   _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है।   मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है।   भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।   *प्रशांत दुबे (प्रभात)*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!