E-Paperउत्तर प्रदेशगरियाबंदछत्तीसगढ़

थानाध्यक्ष मान्धाता अरविन्द कुमार सिंह बने निरीक्षक, SP ने लगाया पदोन्नति का स्टार*

थानाध्यक्ष मान्धाता अरविन्द कुमार सिंह बने निरीक्षक, SP ने लगाया पदोन्नति का स्टार*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*थानाध्यक्ष मान्धाता अरविन्द कुमार सिंह बने निरीक्षक, SP ने लगाया पदोन्नति का स्टार*

प्रयागराज से प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट

पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में आज प्रमोशन का गौरवपूर्ण माहौल देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार ने थाना मान्धाता के थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह को निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर उनके कंधों पर स्टार लगाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य, सफल एवं गौरवपूर्ण सेवाकाल की शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने कहा कि यह पदोन्नति उनकी मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्य निष्पादन का परिणाम है।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने विश्वास व्यक्त किया कि नए दायित्वों में श्री सिंह पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, निष्पक्षता और समर्पण भाव से कार्य करेंगे। वे जनसेवा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस विभाग की गरिमा को आगे बढ़ाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

पदोन्नति के बाद थाना क्षेत्र के लोगों और पुलिसकर्मियों में खुशी का माहौल है। सभी ने निरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाए दी।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!