प्रतापगढ़ हत्या कांड: विधायक राजेन्द्र मौर्य ने CM से मांगी पीड़ित परिवार के लिए मदद*
प्रतापगढ़ हत्या कांड: विधायक राजेन्द्र मौर्य ने CM से मांगी पीड़ित परिवार के लिए मदद*

*प्रतापगढ़ हत्या कांड: विधायक राजेन्द्र मौर्य ने CM से मांगी पीड़ित परिवार के लिए मदद*
प्रतापगढ़ जिला व्योरो आर के पांडे कि रिपोर्ट
जनपद प्रतापगढ़ के विधानसभा क्षेत्र 248 सदर अंतर्गत ग्राम बघुमार, चमनगंज बाजार, ग्राम सभा जीतीपुर कचार में 04 जुलाई 2026 को हुई हत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
भाजपा विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अपर मुख्य सचिव गृह, उत्तर प्रदेश शासन को पत्र लिखकर पीड़ित परिवार को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की है।
पत्र में विधायक ने बताया कि ग्राम बघुमार निवासी श्रीमती सुशीला देवी पत्नी स्व0 राममिलन गुप्ता-के पति की हत्या कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बिना किसी पूर्व विवाद के लाठी-डंडों से निर्ममता से कर दी गई। इस घटना से पूरा परिवार शोकाकुल है और क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।
घटनास्थल पर पहुंचने पर पीड़ित परिवार अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं था। विधायक के समझाने और सरकार द्वारा हर संभव सहायता व नियमानुसार आर्थिक मदद दिलाने के आश्वासन के बाद ही परिवार अंतिम संस्कार के लिए राजी हुआ।
विधायक की मांग है कि पीड़ित परिवार को माननीय मुख्यमंत्री जी से भेंट कर अपनी पीड़ा रखने का अवसर प्रदान किया जाए। साथ ही शासन स्तर से यथोचित आर्थिक सहायता एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे शोकाकुल परिवार को न्याय और संबल मिल सके।
विधायक ने पत्र में यह भी लिखा कि घटना के बाद कुछ बाहरी लोग राजनीतिक लाभ के लिए ग्रामीणों को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं।




