उत्तर प्रदेश
Trending

उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान: आयुष्मान कार्ड योजना में मान्धाता की प्रियंका मौर्य को मिला सम्मान, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने दिया प्रशस्ति पत्र*

उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान: आयुष्मान कार्ड योजना में मान्धाता की प्रियंका मौर्य को मिला सम्मान, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने दिया प्रशस्ति पत्र*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान: आयुष्मान कार्ड योजना में मान्धाता की प्रियंका मौर्य को मिला सम्मान, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने दिया प्रशस्ति पत्र*

रिपोर्ट R.K.pandey

*मान्धाता, प्रतापगढ़।* आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के सफल क्रियान्वयन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मान्धाता में आयुष्मान कार्ड विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर (PMAM) के पद पर तैनात प्रियंका मौर्य ने उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है।

स्टेट एजेंसी फॉर कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज (SACHIS), उ.प्र. द्वारा चलाए गए कार्ड ड्राइव अभियान (25 नवंबर से 14 अगस्त) में Best Performing PMAM (Card Approval) के आधार पर प्रियंका को यह सम्मान मिला है।

यह प्रशस्ति पत्र लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा प्रदान किया गया।

 

प्रियंका मौर्य ने अपनी जिम्मेदारी, सरलता और सहजता से गांव-गांव जाकर शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना को जरूरतमंदों तक पहुंचाया। जैसे ही प्रथम स्थान मिलने की खबर स्वास्थ्य विभाग में पहुंची, कर्मचारियों ने दूरभाष पर उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। सम्मान प्राप्त कर जब वह मान्धाता PHC पहुंची तो स्टाफ ने मुंह मीठा कराकर उनका स्वागत किया।

 

इस अवसर पर प्रियंका मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी के दिशा-निर्देशों पर चलकर उन्होंने आम जनमानस तक सेवा पहुंचाई है, जिसका प्रतिफल आज उन्हें सम्मान के रूप में मिला है।

 

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!