कुंडा में श्रीराम कथा का महा-समापन – केशव मौर्य से लेकर टी. राजा तक, बागेश्वर धाम के दरबार में जुटे दिग्गज*
कुंडा में श्रीराम कथा का महा-समापन - केशव मौर्य से लेकर टी. राजा तक, बागेश्वर धाम के दरबार में जुटे दिग्गज*

*कुंडा में श्रीराम कथा का महा-समापन – केशव मौर्य से लेकर टी. राजा तक, बागेश्वर धाम के दरबार में जुटे दिग्गज*
रिपोर्ट:गुलाब जायसवाल ✍️📰
कुंडा में पूज्य बागेश्वर सरकार की श्रीराम कथा के तृतीय और अंतिम दिवस पर भव्य समापन हुआ। कथा में बालक योगेश्वर दास जी सहित शीर्ष संत उपस्थित हुए।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश समेत हैदराबाद, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड तक के जनप्रतिनिधियों का जमघट लगा। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, सांसद डॉ. महेंद्र सिंह, मंत्री सुरेश खन्ना, कृष्णा पासवान, हैदराबाद के विधायक टी. राजा, दीपक पटेल, जम्मू-कश्मीर के बलवंत सिंह, रोमी साहनी, जय प्रताप सिंह, अदिति सिंह, दिनेश सिंह, रावत हर्षवर्धन, राजीव कुमार बाजपेई, राजीव कुमार सिंह, अशोक खत्री, राकेश प्रताप सिंह, प्रशांत सिंह, लक्ष्मी राज, डॉ. अमित सिंह चौहान, एमएलसी राकेश प्रताप सिंह, पवन सिंह चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि कथा का रसपान करने पहुंचे।
सभी जनप्रतिनिधियों ने व्यासपीठ से पूज्य बागेश्वर सरकार का आशीर्वाद प्राप्त किया और श्रीराम कथा के समापन अवसर पर आयोजित आरती में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
पूरे कार्यक्रम में श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला।




