उत्तर प्रदेश

मांधाता हनुमान धाम पर भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत*

मांधाता हनुमान धाम पर भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*मांधाता हनुमान धाम पर भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत*

*पिंटू तिवारी ने अंगवस्त्र भेंटकर किया सम्मान, प्रतिभा सिंह-विजय मिश्रा समेत सभी नए पदाधिकारियों को दी बधाई*

ऋषिकेश पांडेय की रिपोर्ट

*मांधाता, प्रतापगढ़।* प्रसिद्ध पौराणिक श्री हनुमान जी के पवित्र धाम मांधाता पर भारतीय जनता पार्टी मंडल मांधाता में नवनियुक्त क्षेत्रीय एवं जिला पदाधिकारियों का भाजपा कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नेतृत्व के साथ भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। धार्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुए समारोह में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर बॉयज एंड गर्ल्स स्कूल एंड कॉलेज के अध्यक्ष, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एवं विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के भावी विधायक प्रत्याशी, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी उर्फ पिंटू तिवारी रहे। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं का अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत-अभिनंदन किया

 

कार्यक्रम में नवनियुक्त क्षेत्रीय एवं जिला पदाधिकारियों का विशेष रूप से स्वागत किया गया। इनमें श्रीमती प्रतिभा सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, श्री विजय मिश्रा क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा, श्री राजकुमार मौर्य जिला पदाधिकारी किसान मोर्चा, श्री उत्तम सिंह जिला पदाधिकारी, पिछड़ा मोर्चा, श्रीमती निर्मला सिंह-जिला मंत्री शामिल रहीं

 

सम्मान समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता शंभू नाथ मिश्रा, सूर्य बक्स सिंह, अरुण शुक्ला, दिवाकर सिंह, अवधेश पांडेय, सुखनंदन पांडे, राम अभिलाष मिश्रा, रामचंद्र मिश्रा, हौशिला प्रसाद तिवारी, आद्या प्रसाद पांडे, अरुण बड़े बाबू, सोमनाथ शर्मा, अशोक पांडे, सुधाकर सिंह, शैलेंद्र सिंह, समर बहादुर विश्वकर्मा, दिनेश मिश्रा, राम अभिलाष शर्मा, हरिकांत तिवारी, अशोक मिश्रा, पंकज शर्मा, अविनाश , उर्मिला राजू तिवारी, नितिन मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!