उत्तर प्रदेश
Trending

वाराणसी से वडनगर तक सेवा संकल्प यात्रा का प्रतापगढ़ में भव्य स्वागत, पवन वर्मा ने किया पौधरोपण*

वाराणसी से वडनगर तक सेवा संकल्प यात्रा का प्रतापगढ़ में भव्य स्वागत, पवन वर्मा ने किया पौधरोपण*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*वाराणसी से वडनगर तक सेवा संकल्प यात्रा का प्रतापगढ़ में भव्य स्वागत, पवन वर्मा ने किया पौधरोपण*

रिपोर्ट:* गुलाब जायसवाल ✍️📰

*प्रतापगढ़।* सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत “कर्मभूमि वाराणसी से जन्मभूमि वडनगर, गुजरात – जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा” शनिवार को जनपद प्रतापगढ़ पहुंची। यात्रा के प्रतापगढ़ से प्रस्थान कार्यक्रम में विधानसभा रामपुर खास के भाजपा नेता पवन वर्मा एवं मिथिलेश जायसवाल ने उपस्थित होकर वृक्षारोपण किया।

इसके उपरांत रामपुर खास विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। भाजपा नेता पवन वर्मा ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि यह यात्रा जल संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रेरणादायी माध्यम है। उन्होंने यात्रा के उद्देश्यों और सेवा संकल्प के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सेवा संकल्प को घर-घर तक ले जाना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के पश्चात यात्रा को प्रतापगढ़-रायबरेली सीमा पर सम्मान के साथ विदा किया गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!