कुंडा में बागेश्वर सरकार का भव्य आगमन, सारथी बने राजा भैया – खुद गाड़ी चलाकर लाए प्रयागराज एयरपोर्ट से बेंती*
कुंडा में बागेश्वर सरकार का भव्य आगमन, सारथी बने राजा भैया - खुद गाड़ी चलाकर लाए प्रयागराज एयरपोर्ट से बेंती*

*कुंडा में बागेश्वर सरकार का भव्य आगमन, सारथी बने राजा भैया – खुद गाड़ी चलाकर लाए प्रयागराज एयरपोर्ट से बेंती*
रिपोर्ट:* गुलाब जायसवाल ✍️📰
प्रतापगढ़ के कुंडा से आ रही है बड़ी खबर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर सरकार) कुंडा पहुंच गए हैं।

सोमवार को प्रयागराज एयरपोर्ट पर कुंडा विधायक एवं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ ने उनका आत्मीय स्वागत किया। खास बात यह रही कि राजा भैया स्वयं गाड़ी की स्टेयरिंग संभालकर बागेश्वर सरकार के सारथी बने और उन्हें लेकर प्रयागराज एयरपोर्ट से कुंडा के बेंती स्थित आयोजन स्थल पहुंचे।
बागेश्वर सरकार के आगमन को लेकर रास्ते से लेकर बेंती तक श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। बेंती पहुंचने पर हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। धार्मिक उल्लास और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कुंडा में 17 से 20 नवंबर तक आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के तहत श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु बागेश्वर सरकार के मुखारविंद से श्रीराम कथा का रसपान करेंगे। वहीं, 20 नवंबर को दिव्य दरबार भी लगाया जाएगा। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। आयोजन को लेकर बेंती में व्यापक तैयारियां की गई हैं।
बागेश्वर सरकार के आगमन के साथ ही कुंडा में रामकथा के धार्मिक आयोजन का माहौल पूरी तरह बन गया है।




