प्रतापगढ़ – रास्ते के विवाद में युवक पेट्रोल लेकर टावर पर चढ़ा, बाघराय में हड़कंप*
प्रतापगढ़ - रास्ते के विवाद में युवक पेट्रोल लेकर टावर पर चढ़ा, बाघराय में हड़कंप*

*प्रतापगढ़ – रास्ते के विवाद में युवक पेट्रोल लेकर टावर पर चढ़ा, बाघराय में हड़कंप*
अनिल पटेल कि रिपोर्ट
*बाघराय / प्रतापगढ़।* थाना बाघराय क्षेत्र के छेंवगा फूलपुर मोरी के पास सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब 45 वर्षीय युवक पेट्रोल की बोतल लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया।
युवक की पहचान सुरेश कुमार पुत्र महावीर सरोज, निवासी सिया लक्ष्मण का पुरवा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव में रास्ते को लेकर 2021 से विवाद चल रहा है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उसके घर का रास्ता बंद कर दिया है, जिससे उसका परिवार श्रीराम पंडित के घर में शरण लेने को मजबूर है।
राजस्व विभाग और अधिकारियों से कई बार शिकायत के बाद भी समाधान न होने से क्षुब्ध होकर युवक यह कदम उठा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतारने का प्रयास कर रही है। मौके पर भारी भीड़ जुटी है।




