उत्तर प्रदेश

पेड़ों का महत्व बताने गए अजय क्रांतिकारी से की अभद्रता और जान से मारने की दी धमकी। 

पेड़ों का महत्व बताने गए अजय क्रांतिकारी से की अभद्रता और जान से मारने की दी धमकी।  प्रतापगढ़

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

पेड़ों का महत्व बताने गए अजय क्रांतिकारी से की अभद्रता और जान से मारने की दी धमकी।

प्रतापगढ़ से पत्रकार प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट 

प्रतापगढ़

डीएफओ को क्रांतिकारी ने घटना से अवगत कराया।

 

आज लगभग 4 बजे पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी रानीगंज से वापस अपने घर विश्वनाथगंज आते समय रास्ते में देवासा गांव में सड़क के किनारे स्थित एक आरा मशीन पर आम के हरे पेड़ों का ढेर देखकर रुके और पर्यावरण सेना द्वारा संचालित वृक्ष रक्षा अभियान के तहत वहां पर खड़े मजदूरों को पेड़ का जीवन में क्या महत्व है इस पर चर्चा करते हुए समझाने लगे और हरे पेड़ के बारे में जागरूक करते हुए पेड़ कहां कटे और कहां से आए इसकी जानकारी लेने लगे।इतने में आरा मशीन का संचालक पप्पू आया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए अजय क्रांतिकारी को देख लेने और जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ा लिया।इस घटना की जानकारी पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने डीएफओ जेपी श्रीवास्तव को देते हुए वन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के साथ ही जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से अपने जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है। *पत्रकार प्रशांत दुबे*

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!