उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़

इमरजेंसी गेट पर गंदगी की इमरजेंसी, मरीज गंदे पानी में आने-जाने को मजबूर*

स्वच्छता अभियान की खुली पोल, जिला अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर सड़ रहा सिस्टम*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

 

 

*🔥इमरजेंसी गेट पर गंदगी की इमरजेंसी, मरीज गंदे पानी में आने-जाने को मजबूर*

 

 

*🔥स्वच्छता अभियान की खुली पोल, जिला अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर सड़ रहा सिस्टम*

 

रजनीश शर्मा की रिपोर्ट 

 

*जिले के राजा प्रताप बहादुर जिला अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर बिना बारिश के जलभराव और गंदगी ने स्वच्छता व्यवस्था की पोल खोल दी है। अस्पताल पहुंचने वाले मरीज, बुजुर्ग, महिलाएं और तीमारदार रोजाना गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। जिला अस्पताल प्रशासन और नगर पालिका की उदासीनता के चलते मुख्य द्वार पर जमा गंदा पानी संक्रमण और मच्छरों का अड्डा बनता जा रहा है। एक ओर स्वच्छता अभियान के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वहीं जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के बाहर फैली बदहाली जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। तस्वीरें खुद बयां कर रही हैं कि स्वच्छता अभियान धरातल पर कितना प्रभावी है, जबकि जिम्मेदार अधिकारी वातानुकूलित कक्षों में बैठकर व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त होने के दावे कर रहे हैं।*

 

*अब देखना यह है कि जिम्मेदारों की कुंभकर्णीय नींद कब टूटती है और मरीजों को इस बदहाल व्यवस्था से आखिर कब निजात मिलती है।*

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!