E-Paperhttps://deobhognewsexpress.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedउत्तर प्रदेश

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर अलर्ट मोड में प्रतापगढ़ पुलिस*

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर अलर्ट मोड में प्रतापगढ़ पुलिस*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर अलर्ट मोड में प्रतापगढ़ पुलिस*

गुलाब जयसवाल कि रिपोर्ट

*एडीजी प्रयागराज जोन ने मनगढ़ स्थित जगद्गुरु कृपालु भक्ति धाम मंदिर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की समीक्षा*

कुंडा/प्रतापगढ़। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रतापगढ़ पुलिस अलर्ट मोड में है। गुरुवार को अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन ज्योति नारायण ने पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के साथ मनगढ़ स्थित जगद्गुरु कृपालु भक्ति धाम मंदिर, थाना कुंडा का निरीक्षण किया।

 

इस दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम तथा यातायात प्रबंधन की समीक्षा की।

 

जन्माष्टमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात डायवर्जन प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया। संबंधित पुलिस अधिकारियों को यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए गए।

 

मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए निर्धारित ड्यूटी प्वाइंटों पर पुलिस बल की सतर्क तैनाती, बैरियरिंग, भीड़ नियंत्रण तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की प्रभावी चेकिंग और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

 

अपर पुलिस महानिदेशक श्री ज्योति नारायण ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी, सजगता और आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और श्रद्धालुओं के साथ विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार किया जाए।

 

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय, क्षेत्राधिकारी कुंडा शिव नारायण वैस एवं प्रभारी निरीक्षक थाना कुंडा अरविन्द सिंह सहित संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रतापगढ़ पुलिस की प्राथमिकता—सुरक्षित श्रद्धालु, सुगम यातायात और शांतिपूर्ण श्रीकृष्ण जन्माष्टमी।

 

 

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!