E-Paperhttps://deobhognewsexpress.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedउत्तर प्रदेश

जन्माष्टमी से पहले मनगढ़ धाम में सुरक्षा सख्त: IG ने परखी तैयारियां, चप्पे-चप्पे पर पुलिस*

जन्माष्टमी से पहले मनगढ़ धाम में सुरक्षा सख्त: IG ने परखी तैयारियां, चप्पे-चप्पे पर पुलिस*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*जन्माष्टमी से पहले मनगढ़ धाम में सुरक्षा सख्त: IG ने परखी तैयारियां, चप्पे-चप्पे पर पुलिस*

प्रतापगढ़ से गुलाब जयसवाल कि रिपोर्ट 

*कुण्डा / प्रतापगढ़।* श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मनगढ़ स्थित कृपालु धाम में उमड़ने वाली लाखों की भीड़ को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। मंगलवार को प्रयागराज परिक्षेत्र के IG अजय कुमार मिश्रा ने DM अभिषेक पांडेय और SP दीपक भूकर के साथ मंदिर परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया।

टीम ने मंदिर के मुख्य द्वार, परिसर, परिक्रमा मार्ग, पार्किंग स्थल और आसपास के चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था देखी। भीड़ नियंत्रण, श्रद्धालुओं की कतार, प्रवेश-निकास गेट और ट्रैफिक डायवर्जन प्लान पर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

IG ने कहा कि जन्माष्टमी पर किसी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो, इसके लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। CCTV, ड्रोन और सादी वर्दी में भी जवान निगरानी करेंगे। आकस्मिक स्थिति के लिए रिजर्व फोर्स और एंबुलेंस भी तैयार रहेगी।

निरीक्षण के दौरान ASP बृजनंदन राय, CO कुण्डा शिव नारायण वैस, CO ट्रैफिक रविंद्र प्रताप और कोतवाल कुण्डा अरविंद सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!