भेजीपदर में कुत्ते के हमले से दो ग्रामीण घायल
भेजीपदर में कुत्ते के हमले से दो ग्रामीण घायल
भेजीपदर में कुत्ते के हमले से दो ग्रामीण घायल

गरियाबंद जिले के अमलीपदर क्षेत्र के भेजीपदर गांव में सुबह करीब 7 बजे कुत्ते के हमले से दो ग्रामीण घायल हो गए। अचानक हुए हमले से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना में खीरसिंदूर नागेश (40 वर्ष) और सुशीला बाई (35 वर्ष) घायल हुए। परिजनों एवं ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को निजी वाहन के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमलीपदर लाया गया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। घायलों की स्थिति अधिक गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल गरियाबंद रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद ग्रामीणों में कुत्ते के हमले को लेकर चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।





