Uncategorized

छोटी कोथरिया में मातम: कच्चे मकान के मलबे में दफन हो गया डेढ़ साल का प्रियांश, महुली के बाद फिर दोहराया हादसा*

छोटी कोथरिया में मातम: कच्चे मकान के मलबे में दफन हो गया डेढ़ साल का प्रियांश, महुली के बाद फिर दोहराया हादसा*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*छोटी कोथरिया में मातम: कच्चे मकान के मलबे में दफन हो गया डेढ़ साल का प्रियांश, महुली के बाद फिर दोहराया हादसा*

गुलाब जयसवाल कि रिपोर्ट 

*नवाबगंज – प्रतापगढ़।* प्रतापगढ़ में बारिश अब आफत बनकर बरस रही है। बुधवार सुबह नवाबगंज के छोटी कोथरिया गांव में एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया, जिसने डेढ़ साल के मासूम प्रियांश यादव की जान ले ली।

बताया जा रहा है कि चंद्रप्रकाश यादव का मकान कई दिनों से हो रही बारिश से जर्जर हो गया था। सुबह अचानक दीवारें और छत गिर गईं। अंदर खेल रहा सबसे छोटा बेटा प्रियांश मलबे में दब गया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े, मलबा हटाया गया लेकिन मासूम को बचाया नहीं जा सका।

प्रियांश दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। घर की किलकारी ही चली गई तो मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह पहला हादसा नहीं है। कुछ दिन पहले महुली में भी एक पुराना मकान गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई थी। लगातार हो रहे हादसों से ग्रामीणों में दहशत है। सवाल है कि क्या प्रशासन बारिश से पहले जर्जर मकानों का सर्वे कर गरीबों को सुरक्षित करेगा, या हर बारिश में ऐसे ही मासूमों की जान जाती रहेगी।

 

 

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!