Uncategorized

निर्जला एकादशी पर पलवल पुलिस की अनूठी पहल, जल सेवा कर निभाया सामाजिक दायित्व।

निर्जला एकादशी पर पलवल पुलिस की अनूठी पहल, जल सेवा कर निभाया सामाजिक दायित्व।

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

निर्जला एकादशी पर पलवल पुलिस की अनूठी पहल, जल सेवा कर निभाया सामाजिक दायित्व।

हरियाणा से निखिल शर्मा कि रिपोर्ट 

। पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल, आईपीएस के मार्गदर्शन में पलवल पुलिस द्वारा निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर सामाजिक सरोकार और सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देते हुए जल सेवा अभियान का आयोजन किया गया।

 

इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राहगीरों, वाहन चालकों और आमजन को ठंडा पेयजल वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य को लोगों ने खूब सराहा और पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

पलवल पुलिस की इस पहल ने यह संदेश दिया कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन कर रही है। जल सेवा अभियान के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग को और अधिक मजबूत करने का प्रयास किया गया।

 

आमजन ने पलवल पुलिस के इस मानवीय और सेवाभावी चेहरे की प्रशंसा करते हुए इसे सराहनीय कदम बताया।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!