Uncategorized

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में वन अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में वन अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में वन अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तारउदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में वन अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

 

गरियाबंद। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व गरियाबंद अंतर्गत वन अतिक्रमण एवं अवैध कटाई के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। वन विभाग के अनुसार शोभा सर्कल के वन परिसर भूतबेड़ा स्थित संरक्षित वन क्षेत्र, कक्ष क्रमांक 1175 में अवैध रूप से वनभूमि में प्रवेश कर अतिक्रमण करने तथा पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया था।

 

विभागीय जांच में करीब 3.463 हेक्टेयर वनभूमि में अवैध कटाई किए जाने का आरोप है। कार्रवाई के दौरान सागौन प्रजाति के 10 ठूंठ, साल प्रजाति के 117 ठूंठ तथा गड़रिया प्रजाति के 27 नग वृक्ष काटे जाने की जानकारी सामने आई। विभाग ने अवैध कटाई से संबंधित 74.495 घन मीटर इमारती लकड़ी एवं 21.177 घन मीटर जलाऊ लकड़ी का उल्लेख किया है।

 

इस मामले में वन विभाग ने सुरेश नेताम (44 वर्ष), सीताराम नेताम (47 वर्ष) और सुकुराम नेताम (27 वर्ष), सभी निवासी ग्राम भूतबेड़ा, थाना शोभा, तहसील मैनपुर, जिला गरियाबंद के विरुद्ध वन अपराध पी.ओ.आर. क्रमांक 8383/13 दिनांक 29 जून 2026 दर्ज किया।

 

आरोपियों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(1) तथा वन्य प्राणी (संरक्षण) अधिनियम 1972 की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। विभाग के अनुसार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें 25 अगस्त 2026 तक 14 दिनों के रिमांड पर जिला जेल गरियाबंद भेज दिया गया।

 

यह कार्रवाई प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) ओ.पी. यादव, मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) गुरुनाथन एवं उप निदेशक उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व वरुण जैन के दिशा-निर्देशन तथा संबंधित वन अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई। विभाग ने कार्रवाई में शामिल वन अधिकारियों, वनपाल, वनरक्षक एवं सुरक्षा श्रमिकों के योगदान की सराहना की है।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!