Uncategorized

इंडियन अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट में 20 मिमी पथरी, दूसरी में सब सामान्य* 

इंडियन अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट में 20 मिमी पथरी, दूसरी में सब सामान्य* 

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*इंडियन अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट में 20 मिमी पथरी, दूसरी में सब सामान्य*

*प्रतापगढ़ में अल्ट्रासाउंड रिपोर्टों पर उठे सवाल, सीएमओ से जांच की मांग*

 

*प्रतापगढ़*। जिले के निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। टिकरी निवासी 35 वर्षीय प्रिंस सिंह की तीन दिन के अंतराल में हुई दो अल्ट्रासाउंड रिपोर्टों में बड़ा विरोधाभास सामने आया है।

6 जून 2026 को मांधाता स्थित इंडियन अल्ट्रासाउंड में कराई गई रिपोर्ट में गॉल ब्लैडर में 20 मिमी की पथरी और लीवर बढ़ा हुआ बताया गया। रिपोर्ट में Cholelithiasis व Hepatomegaly दर्ज है।

जबकि 9 जून को प्रतापगढ़ के कुमुद अल्ट्रासाउंड सेंटर की रिपोर्ट में गॉल ब्लैडर में पथरी नहीं मिली और लीवर को सामान्य आकार के साथ ग्रेड-1 फैटी बताया गया।

20 मिमी की पथरी का तीन दिन में गायब होना संभव नहीं माना जाता। इससे मरीज व परिजन असमंजस में हैं कि किस रिपोर्ट पर भरोसा करें।

स्थानीय लोगों ने सीएमओ से मांग की है कि दोनों रिपोर्टों की विशेषज्ञ टीम से समीक्षा कराई जाए। मामले ने निजी जांच केंद्रों की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है।

 

*

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!