Uncategorized

सम्मान समारोह आयोजित कर पंचायत सचिव को दी गई विदाई

सम्मान समारोह आयोजित कर पंचायत सचिव को दी गई विदाई

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

सम्मान समारोह आयोजित कर पंचायत सचिव को दी गई विदाई

गरियाबंद मैनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सरगीगुड़ा में बुधवार को सरपंच बलवीर कोमर्रा की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत पंचायत सचिव ध्रुवसिंह सोनवानी को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। पंचायत कर्मियों ने सेवानिवृत पंचायत सचिव को अंग वस्त्र, शाल देकर उन्हें फूल मालाओं से स्वागत कर सम्मानित किया। सरपंच बलवीर कोमर्रा ने कहा नौकरी की अंतिम सीढ़ी सेवानिवृति होती है। उन्होंने पंचायत सचिव के दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा पंचायत सचिव ने अपनी नौकरी निर्विवाद ढंग से पूरा किया। जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। जनपद सदस्य बिंदेश्वरी कश्यप ने कहा पंचायत सचिव के रुप में अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक किया।

वर्तमान सचिव सुन्दर लाल खरे ने कहा नौकरी करने वाले का विदाई एक जुदाई का एहसास कराता है। जिससे दुख होता है। सम्मान से अभिभूत पंचायत सचिव ध्रुवसिंह सोनवानी ने कहा नौकरी के दौरान उन्हें पदाधिकारियों एवं कर्मियों का भरपूर सहयोग मिला। मौके पर सरपंज बलवीर कोमर्रा, वर्तमान सचिव सुन्दर लाल खरे, जनपद सदस्य बिंदेश्वरी कश्यप, प्रकाश कश्यप सभी पंच एवं ग्रामीण भारी संख्या उपस्थित रहे।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!