Uncategorized

अब सफर होगा आसान: कल्याणपुर मौरहा से प्रतापगढ़ तक नई बस सेवा शुरू

अब सफर होगा आसान: कल्याणपुर मौरहा से प्रतापगढ़ तक नई बस सेवा शुरू

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

जनता सेवा का हुआ विस्तार

प्रयागराज से प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट 

प्रतापगढ़। जिले के सड़वा चंद्रिका विकास खंड की ग्राम पंचायत कल्याणपुर मौरहा से प्रतापगढ़ के लिए लालगंज डिपो से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की मुख्यमंत्री जनता सेवा 20% कम किराया बस का संचालन शुरू हो गया है। लालगंज डिपो द्वारा संचालित यह बस सेवा क्षेत्रवासियों को आवागमन की सुविधा प्रदान करेगी।

यह बस प्रतिदिन सुबह 8 बजे कल्याणपुर मौरहा से प्रस्थान करेगी। यह किठावर, पहाड़पुर, सगरा और मोहनगंज होते हुए प्रतापगढ़ पहुंचेगी। वापसी में यह प्रतापगढ़ से मोहनगंज और सगरा होते हुए लालगंज डिपो तक संचालित होगी।

इस बस सेवा के संचालन के लिए ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर तिवारी सोहगौरा ने उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार श्रीमती प्रतिभा शुक्ला से अनुरोध किया था। क्षेत्रीय जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला ने संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर इस सेवा को शुरू करने की पहल की।बस सेवा के शुभारंभ अवसर ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर तिवारी सोहगौरा, कल्याणपुर मौरहा-ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, बालेन्दु भूषण द्विवेदी राजू,ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नारियल फोड़कर बस को रवाना किया। इस दौरान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर तिवारी सोहगौरा ने चालक राजेश सिंह और परिचालक अशोक कुमार पाण्डेय को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया इस अवसर पर शिव शंकर तिवारी सोहगौरा ने राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक रवीन्द्र सिंह और लालगंज डिपो प्रभारी अविनाश चंद्र पांडेय सहित सभी सहयोगियों का आम जनता को यह सुविधा उपलब्ध कराने के धन्यवाद सादर अभिवादन आभार व्यक्त किया है।

इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री डॉ. शेषधर दूबे, डॉ. के.के. मिश्रा, विकास दुबे, राजकुमार सरोज, हरिश्चंद्र वर्मा अंकित द्विवेदी सहित कई गणमान्य लोग तथा तमाम नागरिक उपस्थित थे।

इस नई बस सेवा से क्षेत्र के छात्रों, व्यापारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी।

सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_ _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है। मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है। भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। *प्रशांत दुबे (प्रभात)* सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_   _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है।   मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है।   भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।   *प्रशांत दुबे (प्रभात)*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!