प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरण नाथ धाम का वार्षिक अधिवेशन गत वर्षो की भाँति विश्व स्वयम सेवक दिवस के अवसर पर 9 नवंबर को भव्यता से मनाया जायेगा
प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरण नाथ धाम का वार्षिक अधिवेशन गत वर्षो की भाँति विश्व स्वयम सेवक दिवस के अवसर पर 9 नवंबर को भव्यता से मनाया जायेगा

भयहरण नाथ धाम में वार्षिक अधिवेशन 5 दिसंबर को
प्रबन्ध समिति की तैयारी बैठक 9 नवंबर को

प्रतापगढ़। प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरण नाथ धाम का वार्षिक अधिवेशन गत वर्षो की भाँति विश्व स्वयम सेवक दिवस के अवसर पर 9 नवंबर को भव्यता से मनाया जायेगा। वार्षिक अधिवेशन में बीते वार्षिक कार्य योजना की समीक्षा व भावी योजना तय की जायेगी। अधिवेशन में प्रबन्ध संस्था भयहरण नाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान के पदाधिकारी, सदस्य व संरक्षक गण सहित मन्दिर व मेला समिति के सदस्य गण प्रतिभाग कर चर्चा व निर्णय में प्रतिभाग करेंगे।
यह जानकारी देते हुए महासचिव समाज शेखर ने बताया की नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार मुन्ना यादव व धाम की प्रबंध समिति के अध्यक्ष आचार्य राज कुमार शुक्ल व कार्यवाहक अध्यक्ष लाल जी सिंह के मार्गदर्शन में सभी सदस्य व पदाधिकारी अधिवेशन में प्रतिभाग करेंगे। नगर पंचायत व पुलिस विभाग सहित संबंधित सहयोगी विभागों व संस्था को भी आमंत्रित किया जायेगा। द्वितीय सत्र में प्रतापगढ़ का पांडव कालीन इतिहास ( भयहरण नाथ धाम के विशेष संदर्भ में)पर बिद्वत संगोष्ठी का आयोजन होगा जिसमे जनपद व आस पास के पुरातत्वविद व इतिहासकार संबोधित कर सभी का मार्गदर्शन करेंगे। इस अवसर पर नये सदस्यता ग्रहण व पुरानी सदस्यता का नवीनीकरण कार्य भी संपन्न होगा।




