उत्तर प्रदेश
Trending

प्रतापगढ़। बकरी विवाद में महिला की मौत के बाद हीरागंज बाजार बंद, एसडीएम के आश्वासन पर अंतिम संस्कार के लिए माने परिजन*

प्रतापगढ़। बकरी विवाद में महिला की मौत के बाद हीरागंज बाजार बंद, एसडीएम के आश्वासन पर अंतिम संस्कार के लिए माने परिजन*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*प्रतापगढ़। बकरी विवाद में महिला की मौत के बाद हीरागंज बाजार बंद, एसडीएम के आश्वासन पर अंतिम संस्कार के लिए माने परिजन*

रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️📰

कुंडा/प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के तख्त का पुरवा गांव में बकरियों के सब्जियां खाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान घायल महिला आरती केसरवानी की लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना के बाद रविवार को हीरागंज बाजार में व्यापारियों ने घटना के विरोध में स्वेच्छा से अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं। बाजार बंद होने से घटना की गंभीरता और स्थानीय लोगों में व्याप्त आक्रोश सामने आया। परिजनों ने जिलाधिकारी को मांग पत्र देकर न्याय और परिवार को राहत दिलाने की मांग की।

 

मनोज कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र नंदलाल केसरवानी निवासी वार्ड नंबर 12 रामनगर (तख्त का पुरवा), हीरागंज ने जिलाधिकारी प्रतापगढ़ को दिए मांग पत्र में बताया कि 22 सितंबर 2026 की शाम करीब छह बजे बकरी को लेकर गांव के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उनकी पत्नी आरती केसरवानी के साथ संतराम पुत्र कनपुरिया, शिवमूरत पुत्र रामदेव, सियालाल पुत्र रामदेव और अर्जुन उर्फ कल्लू पुत्र शिवपूजन तथा उनके परिवार की महिलाओं ने मारपीट की।

 

मारपीट में गंभीर रूप से घायल आरती को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ के गोमतीनगर स्थित पनेशिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 3 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में भी तनाव का माहौल बन गया।

 

*परिजनों ने रखीं चार मांगें*

 

महिला की मौत के बाद परिजनों ने प्रशासन के सामने चार प्रमुख मांगें रखीं। इनमें आरोपियों के मकानों का बुलडोजर से ध्वस्तीकरण, 50 लाख रुपये मुआवजा, परिवार की सुरक्षा के लिए दो लाइसेंसी असलहे तथा जीवनयापन के लिए पांच बीघा जमीन दिए जाने की मांग शामिल है।

 

परिजनों का कहना है कि घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए। परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा और आर्थिक सहायता की भी मांग की है।

 

*चार नामजद आरोपी गिरफ्तार*

 

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार महिला की मृत्यु के बाद मुकदमे में हत्या की धारा में तरमीम की जाएगी। वहीं, परिजन मामले में शामिल अन्य आरोपितों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

*एसडीएम कुंडा के आश्वासन पर अंतिम संस्कार के लिए माने परिजन*

 

मामले को लेकर बने तनाव के बीच कुंडा एसडीएम रविवार रात करीब 11 बजे पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसडीएम के आश्वासन के बाद परिजन और ग्रामीण शांत हुए तथा अंतिम संस्कार के लिए सहमत हुए।

 

इस दौरान लेखपाल आशीष कुमार, महेशगंज थानाध्यक्ष राहुल कुमार, हीरागंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता उदय शंकर पांडेय, भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह ‘पप्पन’, आदित्य सिंह ‘पप्पन’ समेत कई सभासद और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने परिवार को भरोसा दिलाया कि मामले में कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

परिजनों के अनुसार, सोमवार को श्रृंगवेरपुर धाम में महिला का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी की गई है।

 

घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए महेशगंज पुलिस और कुंडा पुलिस-प्रशासन सतर्क रहा। पुलिस की मौजूदगी में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

 

 

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!