प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश
*भयहरणनाथ धाम का हो रहा कायाकल्प, चेयरमैन मुन्ना यादव ने परखी विकास कार्यों की गुणवत्ता*
रिपोर्ट:-* प्रशांत दुबे (प्रभात)
*कटरा गुलाब सिंह, प्रतापगढ़।* नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह के पूरे तोरई स्थित प्रसिद्ध बाबा भयहरणनाथ धाम मंदिर परिसर में इन दिनों सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। मंदिर परिसर को और अधिक सुंदर व व्यवस्थित बनाने के लिए इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जा रहा है।
इसी कार्य क गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लेने आज नगर पंचायत अध्यक्ष माननीय श्री अशोक कुमार ‘मुन्ना यादव’ जी मंदिर परिसर पहुंचे। उन्होंने इंटरलॉकिंग कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया और कार्य की बारीकियों को देखा।
निरीक्षण के दौरान चेयरमैन जी ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ समय से पूरा किया जाए, ताकि बाबा के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा और सुंदर परिसर मिल सके।