चंद्रिका देवी धाम में DM का औचक निरीक्षण, अवैध दानपेटी पर मांगा जवाब*
चंद्रिका देवी धाम में DM का औचक निरीक्षण, अवैध दानपेटी पर मांगा जवाब*

*चंद्रिका देवी धाम में DM का औचक निरीक्षण, अवैध दानपेटी पर मांगा जवाब*
रिपोर्ट:- जिला ब्यूरो प्रतापगढ़ आर के पांडेय
*प्रतापगढ़।* नवरात्रि से पहले जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने माँ चंद्रिका देवी धाम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने साफ-सफाई, पेयजल, बिजली और शौचालय की खामियों पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए चार दिन में सुधार के निर्देश दिए।
मंदिर के मुख्य द्वार पर लगी दानपेटी पर ग्राम प्रधान ने बताया कि हरिमंगल सिंह एडवोकेट ने बिना कमेटी के दानपेटी लगा रखी है और चंदे का हिसाब नहीं है। इस पर डीएम ने तहसीलदार सदर को नोटिस जारी कर दस्तावेज तलब करने को कहा।
डीएम ने क्षतिग्रस्त टीनशेड और हाईमास्ट लाइट का एस्टीमेट 10 अक्टूबर तक, जर्जर तार चार दिन में ठीक कराने, बंद वाटर कूलर चालू कराने और स्नान तालाब की बाउंड्रीवाल व रंग-रोगन दशहरा से पहले कराने के निर्देश दिए। रिपोर्ब्रो प्ढ




