हीरागंज में कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का माल राख – बाजार में हड़कंप*
हीरागंज में कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का माल राख - बाजार में हड़कंप*

*हीरागंज में कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का माल राख – बाजार में हड़कंप
रिपोर्ट* -बृजेश कुमार पटेल
*प्रतापगढ़।* महेशगंज थाना क्षेत्र के हीरागंज बाजार में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब फूलचंद केसरवानी की कपड़े की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान से उठता धुएं का गुबार देख बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय व्यापारियों ने आग बुझाने की कोशिश की और दमकल विभाग को सूचना दी।
आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का कपड़ा जलकर खाक हो गया है। गनीमत रही कि हादसे के समय दुकान में कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। *रिपोर्ट* -बृजेश कुमार पटेल




